शुरुआती लोगों के लिए 3×3 गाइड
रूबिक क्यूब कैसे हल करें
सात चरणों में क्यूब को परत दर परत हल करें। बताई गई चालें चलें और हर चरण पर अपनी प्रगति जाँचें।

शुरू करने से पहले
अपने क्यूब को जानें
3×3 क्यूब में छह केंद्र, दो रंगों वाले बारह किनारे के टुकड़े और तीन रंगों वाले आठ कोने होते हैं। हर सतह का रंग उसके केंद्र से पता चलता है।
क्यूब की बुनियादी बातें जानेंचालों के संकेत समझें
अक्षर बताता है कि किस सतह को सामने से देखते हुए घड़ी की सुइयों की दिशा में घुमाना है। प्राइम चिह्न (′) का मतलब है उलटी दिशा में घुमाना और 2 का मतलब है आधा घुमाव।
अपना 3×3 क्यूब हल करने के सात चरण
1पहली परत
डेज़ी से सफ़ेद क्रॉस बनाएँसफ़ेद क्रॉस बनाएँ
पीले केंद्र वाली सतह ऊपर रखें। पीले केंद्र के चारों ओर चार सफ़ेद किनारे वाले टुकड़े लगाकर डेज़ी के फूल जैसा आकार बनाएँ।
ऊपरी परत तब तक घुमाएँ, जब तक किसी सफ़ेद किनारे वाले टुकड़े का बगल वाला रंग उसी तरफ़ के केंद्र से मेल न खाए। टुकड़े को नीचे लाने के लिए उस सतह को दो बार घुमाएँ। चारों टुकड़ों के लिए यही करें।
चेकपॉइंटनीचे सफ़ेद क्रॉस बना है और हर किनारे वाले टुकड़े का बगल वाला रंग उसी तरफ़ के केंद्र से मेल खाता है।

सफ़ेद क्रॉस, बगल के रंग केंद्रों से मेल खाते हुए 2पहली परत
सफ़ेद परत पूरी करेंसफ़ेद कोनों को सही जगह पर लगाएँ
सफ़ेद केंद्र वाली सतह नीचे रखें। कोने के तीनों रंगों से मेल खाने वाली जगह ढूँढें। क्यूब ऐसे पकड़ें कि वह जगह सामने की तरफ़ नीचे दाईं ओर हो। फिर ऊपरी परत घुमाकर कोने को ठीक उस जगह के ऊपर लाएँ।
R U R' U'कोना सही जगह पर लगने तक चालें दोहराएँ। अगर सामने की तरफ़ नीचे दाईं ओर कोई कोना ग़लत जगह पर है, तो इन्हीं चालों से उसे ऊपर लाएँ।
चेकपॉइंटनीचे की सतह सफ़ेद है और हर तरफ़ की निचली पंक्ति का रंग उसी तरफ़ के केंद्र से मेल खाता है।

पहली परत हल हो गई 3बीच की परत
बीच की परत के किनारे हल करेंबीच की परत के किनारे वाले टुकड़े हल करें
सफ़ेद सतह नीचे रखें। ऊपरी परत में ऐसा किनारे वाला टुकड़ा ढूँढें जिस पर पीला रंग न हो। उसका बगल वाला रंग सामने के केंद्र से मिलाएँ। उसके दूसरे रंग से तय करें कि उसे बाईं ओर लगाना है या दाईं ओर।
दाईं ओरU R U' R' U' F' U Fबाईं ओरU' L' U L U F U' F'अगर ज़रूरी किनारे वाला टुकड़ा बीच की परत में फँसा है, तो उस जगह के लिए दी गई चालें चलकर उसे ऊपर लाएँ।
चेकपॉइंटहर तरफ़ की निचली दो पंक्तियों का रंग उसी तरफ़ के केंद्र से मेल खाता है।

पहली दो परतें हल हो गईं 4आख़िरी परत
पीला क्रॉस बनाएँपीला क्रॉस बनाएँ
पीले केंद्र वाली सतह ऊपर रखें। अगर पीली लाइन बनी है, तो उसे बाएँ से दाएँ रखें। अगर L बना है, तो उसके पीले किनारे वाले टुकड़े पीछे और बाईं ओर रखें।
F R U R' U' F'अगर क्रॉस नहीं बना है, तो दी गई चालें एक बार करें। दोहराने से पहले नया आकार देखें और उसके हिसाब से क्यूब फिर से पकड़ें।
चेकपॉइंटचारों किनारे वाले टुकड़ों का पीला रंग ऊपर की ओर है। उनके बगल वाले रंग अभी भी बेमेल हो सकते हैं।

ऊपर पीला क्रॉस 5आख़िरी परत
पीले कोनों को ऊपर की ओर घुमाएँपीले कोनों को ऊपर की ओर घुमाएँ
जिस कोने को घुमाना है, उसे सामने की तरफ़ ऊपर दाईं ओर लाएँ। चारों चालें तब तक दोहराएँ, जब तक उसका पीला स्टिकर ऊपर की ओर न आ जाए।
R' D' R Dअगले कोने को उसी जगह लाने के लिए सिर्फ़ ऊपरी परत घुमाएँ। आख़िरी कोना घुमाने के बाद निचली परतें फिर से हल हो जाएँगी।
चेकपॉइंटऊपरी सतह पूरी तरह पीली है और निचली दो परतें फिर से हल हो गई हैं।

पूरी पीली सतह ऊपर की ओर 6आख़िरी परत
पीले कोनों को सही जगह पर लगाएँआख़िरी परत के कोनों को सही जगह पर लगाएँ
किसी एक तरफ़ ऊपर के दो कोने ढूँढें जिनके बगल वाले रंग एक जैसे हों। ऊपरी परत घुमाकर दोनों का रंग उसी तरफ़ के केंद्र से मिलाएँ। अगर बाकी कोनों की जगह अभी बदलनी है, तो पूरा क्यूब घुमाकर इस जोड़ी को बाईं ओर रखें।
R U R' U' R' F R2 U' R' U' R U R' F'अगर मेल खाते कोनों की कोई जोड़ी नहीं है, तो दी गई चालें एक बार करके ऐसी जोड़ी बनाएँ। फिर उसका रंग केंद्र से मिलाएँ, उसे बाईं ओर रखें और चालें दोहराएँ।
चेकपॉइंटहर तरफ़ ऊपर के दोनों कोनों के बगल वाले रंग उसी तरफ़ के केंद्र से मेल खाते हैं।

पीले कोने सही जगह पर हैं 7आख़िरी परत
आख़िरी पीले किनारे वाले टुकड़े हल करेंआख़िरी किनारे वाले टुकड़ों को सही जगह पर लगाएँ
पीली सतह ऊपर रखें। अगर कोई तरफ़ हल हो चुकी है, तो पूरा क्यूब घुमाकर उसे पीछे रखें।
R U' R U R U R U' R' U' R2अगर कोई भी तरफ़ हल नहीं हुई है, तो दी गई चालें एक बार करें और हल हुई तरफ़ को पीछे रखें। ज़रूरत हो तो उसे पीछे रखकर यही चालें दोहराएँ।
चेकपॉइंटछहों सतहों में से हर सतह एक ही रंग की है।

सभी छह सतहें हल हो गईं
किसी चरण पर अटक गए हैं?
उस आख़िरी चरण पर लौटें जिसे आपने पूरा कर लिया था और जाँचें कि आपने क्यूब कैसे पकड़ा है। अगर अब भी अटके हैं, तो सॉल्वर क्यूब की मौजूदा स्थिति से उसे हल करने की चालें बता सकता है।
क्यूब हल करना सीखें
सीखने में कितना समय लगता है?
एक बार में एक ही चरण पर ध्यान दें। हर चरण तब तक दोहराएँ, जब तक आपको समझ न आ जाए कि उसे कब करना है और उसके बाद क्यूब कैसा दिखना चाहिए।
क्या पहले सारी चालें याद करनी होंगी?
निर्देश अपने क्यूब के पास रखें। एक बार में चालों का एक क्रम सीखें और अगले क्रम पर जाने से पहले उसका अभ्यास करें।
क्या मैं सॉल्वर की मदद से यह तरीका सीख सकता हूँ?
यह तरीका सीखने के लिए शुरुआती कोर्स करें। अगर आपको अपने क्यूब की मौजूदा स्थिति से उसे हल करने की चालें चाहिए, तो सॉल्वर में उसके रंग दर्ज करें। सॉल्वर उसी स्थिति के हिसाब से हल बताएगा।